फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: यूपी में बर्ड फ्लू से बाघिन की मौत, उत्तराखंड में भी वन कर्मियों को किया गया अलर्ट

Thu, 15 May 2025 12:01 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

नैनीताल चिड़ियाघर के निदेशक व डीएफओ नैनीताल वन प्रभाग चंद्रशेखर जोशी का कहना है कि संबंधित घटना को संज्ञान में लेते हुए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। अभी ऐसा कोई भी मामला सामने नहींं आया है।
विज्ञापन
बाघिन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी(फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू से बाघिन की मौत के बाद वन विभाग भी अलर्ट हो गया है। नैनीताल चिड़ियाघर के कर्मियों को अलर्ट किया गया है, इसके अलावा वन्यजीवों का परीक्षण किया गया है।

विज्ञापन


नैनीताल चिड़ियाघर के निदेशक व डीएफओ नैनीताल वन प्रभाग चंद्रशेखर जोशी का कहना है कि संबंधित घटना को संज्ञान में लेते हुए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। अभी ऐसा कोई भी मामला सामने नहींं आया है। पर बर्ड फ्लू से जुड़े जो भी प्रोटोकाल हैं, उनका पालन किया जा रहा है। कर्मचारियों को भी सतर्क किया गया है। नैनीताल चिड़ियाघर में दो चिकित्सक तैनात है, उन्होंने वन्यजीवों को देखा है। वन्यजीवों की मानीटरिंग की जा रही है।

Mussoorie: दिलाराम एस्टेट में अनाधिकृत रूप से रह रहे 14 परिवारों से पुलिस ने घर कराए खाली, कई ने किया विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञात हो कि नैनीताल चिड़ियाघर करीब चार हेक्टेयर में स्थापित है। वहीं, देहरादून चिड़ियाघर के प्रभारी रेंजर विनोद कहते हैं कि चिडि़याघर में वन्यजीवों को भोजन में चिकन पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा रेस्क्यू कर जो पक्षी बाहर से लाए जाते थे, उन पर भी रोक लगा दी गई है। कर्मियों को सतर्क भी किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें