फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: चंद्रबनी चौक के पास हादसा...स्कूल बस समेत आपस में टकराए चार वाहन, मची अफरा- तफरी

Wed, 14 May 2025 11:41 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस सहारनपुर की ओर से आ रही थी। उसके आगे एक कार थी। बस के बगल में एक कार चल रही थी। ढाल पर गति तेज होने के कारण बस चालक ने कार को बचाने का प्रयास किया तो उसने आगे चल रही उत्तराखंड रोडवेज की बस को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
देहरादून में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून के मोहब्बेवाला में चंद्रबनी चौक के पास हादसा हो गया। यहां एक के बाद एक चार वाहन आपस में टकरा गए। इनके एक उत्तराखंड रोडवेज, दूसरी उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस और एक कार व एक स्कूल बस शामिल है। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुधवार दोपहर उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस सहारनपुर की ओर से आ रही थी। उसके आगे एक कार थी। बस के बगल में एक कार चल रही थी। ढाल पर गति तेज होने के कारण बस चालक ने कार को बचाने का प्रयास किया तो उसने आगे चल रही उत्तराखंड रोडवेज की बस को टक्कर मार दी। इसी बीच एक कार और एक स्कूल बस में भी टक्कर हुई।
विज्ञापन


दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर हादसा: गंगा स्नान को आ रहे दो दोस्तों की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, दोनों की मौत
विज्ञापन


एसएचओ पटेलनगर हरिओम राज चौहान ने बताया कि घटना में कार सवार को हल्की चोट आई है। सभी वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें