फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदारों को 'देखने' के लिए रात भर जाग रहे लोग

Sat, 21 Dec 2013 05:50 PM IST
अमर उजाला, पीपलकोटी (चमोली)
विज्ञापन
विज्ञापन
दशोली ब्लॉक के किरुली, कम्यार और भीड़ लग्गा गडोरा गांवों में इन दिनों गुलदार और भालू के आतंक से ग्रामीण सहमे हुए हैं। भालू खेतों के बाद अब ग्रामीणों की गौशालाओं में घुसकर जानवरों पर हमला कर रहा है। जिससे ग्रामीण रातभर भालू को भगाने के लिए ढ़ोल, नगाडे़ बजाकर रतजग्गा करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


भालुओं की टोली पहुंची
ग्रामीणों का कहना है कि सांय होते ही भालू की टोली गांव की सीमा पर पहुंच रही है। वहीं, गांवों में गुलदार भी घात लगाकर मवेशियों को अपना निवाला बना रहा है। अभी तक गुलदार क्षेत्र में तीन गायों को अपना निवाला बना चुका है। स्थानीय ग्रामीण अयोध्या हटवाल, सुजान सिंह, अब्बल सिंह, हरक सिंह रावत, प्रकाश, जयंती मटियाल, हरीश वैष्णव और वीरेंद्र चौहान ने क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग उठाई है।

आतंक से निजात दिलाने की मांग
पूर्व में भी वन विभाग के अधिकारियों को वन्य जीवों के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। इधर, वन विभाग के वन दरोगा शरद कंडारी का कहना है कि क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाएगी। वन्य जीवों के आतंक की सूचना उच्च अधिकारियों को भी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें