फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां बारिश के बीच 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' की शूटिंग शुरू, टाइगर की एक झलक पाने पहुंचे फैंस

Tue, 10 Apr 2018 05:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
tiger shroff
विज्ञापन

सोमवार को देहरादून के फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट में स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 की शूटिंग शुरू हो गई। दून में सुबह से ही बारिश का दौर जारी था, लेकिन फिर भी शूटिंग शुरू कर दी गई।

विज्ञापन


इस दौरान टाइगर श्रॉफ की एक झलक पाने के लिए बारिश में ही फैंस एफआरआई पहुंच गए। रविवार को टाइगर श्रॉफ, अनन्या और तारा ने एक गाने के लिए दो घंटे तक रिहर्सल की।

आज से यहां फिल्म निर्देशक पुनीत मल्होत्रा, स्टूडेंट आफ द ईयर-2 की टीम के साथ लाइट, कैमरा और एक्शन करेंगे।

सफल फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर की सीक्वल की शूटिंग के लिए अभिनेता टाइगर श्रॉफ, अभिनेत्री अनन्या पांडेय, तारा सुपारिया समेत पूरी टीम दून पहुंच चुकी है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

21 अप्रैल तक दून में होगी फिल्म की शूटिंग

Tiger shroff
सोमवार से शुरू हो रही स्टूडेंट आफ द ईयर-2 की शूटिंग के लिए एफआरआई में सेट तैयार किया गया है। यहां आर्टिफीशियल गेट, कैंटीन, पार्क और कॉलेज के फाउंडर की प्रतिमा लगाई गई है। रविवार को लोगों ने इसके साथ खूब सेल्फी ली।

कॉलेज का नाम पहली फिल्म की तरह सेंट थेरेसास ही रखा गया है। 21 अप्रैल तक फिल्म की शूटिंग यहां होगी। वहीं, फिल्म की सूचना पाकर लोग टाइगर श्रॉफ की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहे।

धर्मा प्रोडक्शन के तहत इस फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। प्रोड्यूसर करन जौहर और एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर पार्थ ढोलकिया हैं। जबकि, लोकल लाइन प्रोडक्शन का काम द इंप्रेशन ग्रुप देख रहा है। लाइन प्रोड्यूसर मयंक तिवारी ने बताया कि धर्मा प्रोडक्शन के साथ यह उनका चौथा प्रोजेक्ट है। स्टूडेंट ऑफ द ईयर में भी लोकल लाइन प्रोड्यूसर वही थे। उन्होंने बताया कि स्टूडेंट आफ द ईयर-2 में देहरादून के 150 लोकल कलाकार भी दिखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें