देहरादून से हरिद्वार के बीच ट्रेनों की रफ्तार पर वन विभाग नजर रख रहा है। इसके लिए सभी रेलवे क्रॉसिंग पर टाइगर रिजर्व के कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
बीते दिनों जनशताब्दी एक्सप्रेस की टक्कर से हाथी के बच्चे की मौत हो गई थी। राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक डीके सिंह का कहना है कि वन्यजीवों को ट्रेनों की टक्कर से बचाने के लिए ट्रेनों की रफ्तार पर नजर रखी जा रही है। टाइगर रिजर्व में निर्धारित की गति के अनुसार ही ट्रेनों का संचालन करना होगा।
गति ज्यादा होने पर संबंधित रेलवे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि रेलवे और राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारियों के बीच हुई बैठक में सहमति बनी थी कि टाइगर रिजर्व में ट्रेन की अधिकतम गति 35 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी।