फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : मंत्रियों की बैठक से बगैर बताए गायब नहीं हो पाएंगे नौकरशाह

Wed, 05 Aug 2020 04:29 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मुख्यसचिव ने यह आदेश जारी किया - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
मंत्रियों की बैठकों से अब नौकरशाह बगैर बताए गायब नहीं हो पाएंगे। मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने शासन में तैनात सभी नौकरशाहों को निर्देश दिए हैं कि वे मंत्रियों की बैठक में अवश्य शामिल हों।
विज्ञापन


किन्हीं कारणों से यदि वे बैठक में शामिल नहीं हो पा रहे हों तो इसकी पूर्व सूचना सम्बंधित मंत्री को अवश्य दें। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस सम्बंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

बता दें कि कुछ दिन पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की बैठक से कई सचिब बगैर पूर्व सूचना गायब हो गए थे। इस पर कौशिक ने कड़ी नाराजगी जाहिर की थी। मामले ने इस कदर तूल पकड़ा था कि मुख्यमंत्री को इस सम्बंध में मुख्य सचिव को निर्देशित करना पड़ा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें