फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा : रामगंगा में डूबने से तीन युवकों की मौत, घटना के बाद घरों में मचा कोहराम

Sat, 04 Apr 2020 09:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भिकियासैंण से सात किलोमीटर दूर दुगोलीबाग में रामगंगा नदी में नहाते समय फलसों के तीन युवकों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तीनों को नदी से निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक फलसों निवासी विरेंद्र रौतेला (28) पुत्र ख्याल सिंह, दीपक रौतेला (19) पुत्र कृपाल सिंह, चंदन सिंह रौतेला (25) पुत्र प्रताप सिंह शनिवार दोपहर 12 बजे के आसपास दुगोलीबाग में रामगंगा नदी में नहा रहे थे। कुछ ही देर में तीनों युवक नदी के भंवर में फंसते चले गए और गहरे पानी में डूब गए।

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू कर तीनों युवकों को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। राजस्व पुलिस ने घटनास्थल पर पंचनामा भरा। इसकी सूचना तीनों के परिजनों को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों के घरों में कोहराम

सूचना मिलते ही तीनों के घरों में कोहराम मच गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण लाया गया, जहां रानीखेत से पहुंचे डॉक्टरों ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम किया। रेस्क्यू के समय घटनास्थल पर उपजिलाधिकारी राहुल शाह, प्रभारी तहसीलदार हेमंत मेहरा, दिवान गिरि गोस्वामी, चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह सामंत और दीपक बिष्ट आदि मौजूद थे।

शायद नियति को यही था मंजूर

कोरोना वायरस के खौफ के बीच लॉकडाउन के दौरान जहां पूरे देश के लोग घरों में रह रहे हैं वहीं कई लोग इसका पालन नहीं कर जान जोखिम में डाल रहे हैं। लोगों का कहना है कि इन युवाओं ने लॉकडाउन का पालन किया होता तो यह घटना नहीं होती। शायद नियति को यही मंजूर था और तीनों युवा घरों से करीब 20 किमी दूर नहाने नदी तक पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें