फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दून में टूटा वाहनों की बिक्री का तीन साल का रिकॉर्ड, कारों की बिक्री में 43 फीसदी का इजाफा

Thu, 13 Apr 2023 11:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

वाहनों की ब्रिकी में भी तेजी से गिरावट आई। कोरोनाकाल के बाद हालात सुधरे तो वाहन बाजार ने रफ्तार पकड़ ली।
विज्ञापन
कार - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दून में वाहनों की बिक्री ने तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस साल सबसे अधिक इजाफा व्यावसायिक वाहनों की बिक्री में दर्ज किया गया है। जबकि, कारों की बिक्री में 43 फीसदी का इजाफा हुआ है। वहीं, दोपहिया वाहनों की बिक्री में भी गत वित्तीय वर्ष के मुकाबले 52 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। कोरोनाकाल में उद्योग-धंधे चौपट हो गए थे।

विज्ञापन


वाहनों की ब्रिकी में भी तेजी से गिरावट आई। कोरोनाकाल के बाद हालात सुधरे तो वाहन बाजार ने रफ्तार पकड़ ली। पिछले तीन साल के आंकड़े देखें तो पता चलता है कि गुजरे वित्तीय वर्ष में वाहनों की बिक्री से जिले ने बड़ा मुनाफा कमाया है। उत्तराखंड में पयर्टन को बढ़ावा मिलने से दून में व्यावसायिक वाहनों की खरीद में तेजी आई है। वहीं, कारों का शौक बढ़ने से दून में यह आंकड़ा डेढ़ गुना तक पहुंच गया है।

वर्ष -         व्यावसायिक वाहन  कार       दोपहिया     अन्य    योग
विज्ञापन

2020-21            2562           13559    31212        36    47369
2021-22            2629           16310     35957       51     54947
2022-23            5146            19277     47231      131     71785
विज्ञापन


वाहनों की बिक्री में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इससे परिवहन विभाग को प्राप्त होने वाले टैक्स में भी इजाफा हुआ है। हर प्रकार के वाहनों की ब्रिकी में वृद्धि देखी जा रही है।
- सुनील शर्मा, आरटीओ, देहरादून संभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें