पथरी। वन विभाग ने क्षेत्र में हाथियों को भगाने के लिए तीन टीमों का गठन किया है। एक टीम को आबादी और दो टीमों को खेतों से हाथियों को भगाने के लिए लगाया गया है।
सर्दियों के दिनों में क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही बढ़ जाती है। आबादी में हाथियों के आने से लोगों को खतरा बना रहता है। वहीं, हाथी खेतों में घुसकर फसलों का नुकसान करते हैं। ठंड और कोहरे में रात में किसान फसलों की रखवाली कर रहे हैं।
हरिद्वार वन रेंज अधिकारी शीशपाल सिंह का कहना है कि क्षेत्र में हाथियों को भगाने के लिए वनकर्मियों की तीन टीमों का गठन किया है। एक टीम को आबादी व दो टीम को खेतों से हाथियों को भगाने के लिए लगाया गया है।