घूमने का मन किया तो स्कूल से बंकर मारकर तीन दोस्त दिल्ली पहुंच गए। इसके बाद की कहानी पढ़ेंगे तो हैरान रह जाएंगे।
कैंट क्षेत्र से स्कूल से गायब हुए नौवीं के तीनों छात्र सकुशल लौट आए हैं। स्कूल में बंक मारकर यह तीनों दिल्ली घूमने चले गए थे। चाऊमीन खाकर दिन तो किसी तरह कट गया, मगर रात में कोई ठिकाना न मिलने पर दो दोस्त घर लौटने की जिद पर अड़ गए। नतीजतन तीसरे को भी उनका साथ देना पड़ा।
कैंट क्षेत्र के एक पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ के तीन छात्र मंगलवार सुबह घर से स्कूल के लिए निकले थे, मगर शाम तक वापस नहीं आए। इस पर परेशान परिजनों ने उनकी काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला।