फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चरस तस्करी में महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIचरस तस्करी के आरोप में पुलिस ने महिला समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये सभी उत्तरकाशी से चरस लाकर देहरादून में सप्लाई करते थे। आरोपियों के पास से एक किलोग्राम से अधिक चरस बरामद हुई है। सभी को न्यायालय के आदेश से जेल भेज दिया गया है।
I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रायपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि सपेरा बस्ती में कुछ लोग चरस तस्करी में लिप्त हैं। यहां पहले भी कई बार तस्करों को पकड़ा जा चुका है। पुलिस ने इस सूचना के आधार पर जांच की और रविवार शाम को एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सपेरा बस्ती रायपुर की रहने वाली किरन, मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी विकास और चमोली के गोपेश्वर का रहने वाला अर्जुन कुमार शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iआरोपियों में से एक सहस्रधारा रोड पर चारधाम जनता गैराज के नाम से दुकान चलाता है। वह अर्जुन से चरस खरीदकर इसे देहरादून के विभिन्न हिस्सों में बेचता है। महिला किरन भी इस काम में लंबे समय से लिप्त है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें