फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत का सिलसिला जारी: हार्ट अटैक से तीन तीर्थयात्रियों की मौत, यमुनोत्री में दो और बदरीनाथ धाम में एक ने तोड़ा दम

Mon, 09 May 2022 10:59 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी/जोशीमठ

सार

गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में हार्ट अटैक से मौत का आंकड़ा 14 हो गया है। जिसमें यमुनोत्री धाम में 11 व गंगोत्री में 2 शामिल हैं। जबकि गंगोत्री में एक नेपाली मूल के मजदूर की भी हार्ट अटैक से मौत हुई है। 
विज्ञापन
बदरीधाम में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धामों की यात्रा के दौरान हार्ट अटैक से यात्रियों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार को दो तीर्थयात्रियों की यमुनोत्री और एक यात्री की बदरीनाथ धाम में हार्ट अटैक से मौत हो गई है। गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में हार्ट अटैक से मौत का आंकड़ा 14 हो गया है। जिसमें यमुनोत्री धाम में 11 व गंगोत्री में 2 शामिल हैं। जबकि गंगोत्री में एक नेपाली मूल के मजदूर की भी हार्ट अटैक से मौत हुई है। 

विज्ञापन


रविवार को भी यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो तीर्थ यात्रियों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक थाना बड़कोट गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि महादेव वेंकेटा सुब्रमनियन (40) निवासी बेंगलुरु व स्नैहल सुरेश आराथी (60) निवासी नासिक की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। 

उधर, थानाध्यक्ष विजय भारती ने बताया कि बदरीनाथा धाम में रविवार को सरबजीत (53) पुत्र शिवराम यादव, उन्नाव, यूपी निवासी जोशीमठ के एक होटल में अपने परिजनों के साथ ठहरा था। अचानक उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के कारण परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएमओ डॉ. एसपी कुड़ियाल ने बताया कि हृदयगति रुकने से तीर्थयात्री की मौत हुई है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें