गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में हार्ट अटैक से मौत का आंकड़ा 14 हो गया है। जिसमें यमुनोत्री धाम में 11 व गंगोत्री में 2 शामिल हैं। जबकि गंगोत्री में एक नेपाली मूल के मजदूर की भी हार्ट अटैक से मौत हुई है।
धामों की यात्रा के दौरान हार्ट अटैक से यात्रियों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार को दो तीर्थयात्रियों की यमुनोत्री और एक यात्री की बदरीनाथ धाम में हार्ट अटैक से मौत हो गई है। गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में हार्ट अटैक से मौत का आंकड़ा 14 हो गया है। जिसमें यमुनोत्री धाम में 11 व गंगोत्री में 2 शामिल हैं। जबकि गंगोत्री में एक नेपाली मूल के मजदूर की भी हार्ट अटैक से मौत हुई है।
विज्ञापन
रविवार को भी यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो तीर्थ यात्रियों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक थाना बड़कोट गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि महादेव वेंकेटा सुब्रमनियन (40) निवासी बेंगलुरु व स्नैहल सुरेश आराथी (60) निवासी नासिक की हृदय गति रुकने से मौत हो गई।
उधर, थानाध्यक्ष विजय भारती ने बताया कि बदरीनाथा धाम में रविवार को सरबजीत (53) पुत्र शिवराम यादव, उन्नाव, यूपी निवासी जोशीमठ के एक होटल में अपने परिजनों के साथ ठहरा था। अचानक उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के कारण परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएमओ डॉ. एसपी कुड़ियाल ने बताया कि हृदयगति रुकने से तीर्थयात्री की मौत हुई है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।