यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान बीते दो दिन में तीन तीर्थयात्रियों की हार्ट अटैक पड़ने से मौत हो गई। कपाट खुलने के बाद यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान अभी तक 9 तीर्थ यात्रियों की हार्ट अटैक से मौत चुकी है।
पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात को यमुनोत्री के दर्शन कर लौट रहे 65 वर्षीय गोपाल सेट्टी पुत्र चिमिय सेट्टी जिला तुमकुल कर्नाटक की भैरव मंदिर के पास और 57 वर्षीय भारती वैन पत्नी भरत भाई जिला आनंद गुजरात की जानकीचट्टी में एक होटल में मौत हुई।