फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: दरगाह आए पिता-पुत्र समेत तीन जायरीन गंगनहर में डूबे, एक का शव बरामद

Fri, 16 Mar 2018 11:37 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिरान कलियर
विज्ञापन
river death - फोटो : amarujala
विज्ञापन

दरगाह साबिर पाक पर जियारत करने पहुंचे पिता-पुत्र समेत तीन जायरीन स्नान करते समय गंगनहर में डूब गए। जल पुलिस ने बहराइच निवासी एक जायरीन का शव बरामद कर लिया है, जबकि बनारस निवासी पिता-पुत्र का कहीं पता नहीं चल पाया।

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर गुड्डू (पुत्र नसीम निवासी मुगलसराय चंदौली, बनारस) अपने परिवार के साथ दरगाह साबिर पाक में जियारत करने आए थे। गुड्डू  (36) और उसका पुत्र फुलानू (16) जियारत करने के बाद गंगनहर घाट पर स्नान करने चले गए।

स्नान करते समय गुड्डू कापैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गया। पिता को बचाने के लिए फुलानु ने भी गंगनहर में छलांग लगा दी, लेकिन वह भी तेज बहाव में लापता हो गया।
विज्ञापन


दूसरी और जियारत करने पहुंचे 25 वर्षीय सलीम (पुत्र छांगा निवासी नंदोलिया, कैसरगंज, बहराइच, यूपी) भी घाट पर स्नान करते समय गंगनहर में बह गया। जल पुलिस ने कुछ दूरी पर सलीम का शव गंगनहर से बरामद किया। जबकि पिता-पुत्र का कहीं पता नहीं चल पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें