फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uksssc Paper Leak Case: नकल माफिया हाकम सिंह समेत तीन को सर्वोच्च न्यायालय से मिली जमानत

Tue, 05 Sep 2023 06:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पिछले साल जुलाई में रायपुर थाने में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक होने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसटीएफ ने जांच शुरू की और एक के बाद एक कुल 43 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
हाकम सिंह - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेपर लीक के आरोपी नकल माफिया हाकम सिंह समेत तीन आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली है। तीनों की जमानत केवल स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक संबंधी मुकदमे में मिली है। फिलहाल सभी गैंगस्टर के मुकदमे में जेल में ही बंद रहेंगे। बता दें कि पेपर लीक प्रकरण में कई आरोपियों को स्थानीय अदालतों से भी जमानत मिली थी, जिनका एसटीएफ ने हाई कोर्ट में विरोध किया था।

विज्ञापन


बता दें कि पिछले साल जुलाई में रायपुर थाने में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक होने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसटीएफ ने जांच शुरू की और एक के बाद एक कुल 43 आरोपियों को गिरफ्तार किया। हाकम सिंह को पिछले साल 13 अगस्त को मोरी से गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले शशिकांत सिंह और विपिन बिहारी को भी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। इसके अलावा एसटीएफ ने कुल 23 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा भी दर्ज किया था।

Dehradun News: अनशन पर बैठे कर्मचारी ने खुद को बाथरूम मे किया बंद, बेहोशी की हालत में अस्पताल में कराया भर्ती
विज्ञापन


इस बीच कुछ आरोपियों को सत्र न्यायालय से जमानत मिल गई थी। इनमें हाकम सिंह को भी एक मामले में जमानत मिली, लेकिन एसटीएफ ने इन जमानतों को हाईकोर्ट नैनीताल में चुनौती दी। इस पर जमानत को रद्द भी किया गया। इसी बीच हाकम सिंह, शशिकांत सिंह और विपिन बिहारी ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की। उनके वकील ऋतुपर्ण उनियाल ने बताया कि तीनों को स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक के मुकदमे में जमानत मिली है।
विज्ञापन


इस मामले में एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि अभी ये आरोपी अन्य मुकदमों में जेल में ही रहेंगे। बता दें कि स्नातक स्तरीय परीक्षा के अलावा अन्य परीक्षा धांधली में एसटीएफ ने कुल 57 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें