फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: कूड़ा बीनने वाले युवकों ने जंगल में ले जाकर युवती से किया गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

Fri, 28 Dec 2018 08:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
गिरफ्त में तीनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एक युवती के साथ तीन युवकों ने चाकू की नोक पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मेडिकल रिपोर्ट में पीड़िता के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को पीड़ित युवती अपने दोस्त के साथ बदरीनाथ हाईवे पर पंचपुलिया की ओर घूमने गई थी। वहां उन्हें तीन युवक मिले। तीनों युवकों ने युवती और उसके दोस्त को चाकू दिखाकर रोक लिया।

युवक से पैसे छीनकर वे युवती को सड़क से ऊपर झाड़ियों की ओर ले गए, जहां तीनों युवकों ने चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने घटना की जानकारी किसी को भी देने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

महिला एथलीट ने फौजी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

युवती ने घर आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन युवती के साथ थाने पहुंचे और तीनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।  पुलिस थानाध्यक्ष चित्रगुप्त ने बताया कि युवती के साथ गए युवक की मदद से आरोपियों की शिनाख्त की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

तीनों आरोपियों मनोज निवासी सेरामभाटिया पीलीभीत (उत्तर प्रदेश), छोटू निवासी उत्तरीतौला, मिक्कनपुर, भागलपुर (बिहार) और रोहित फगवाड़ा (पंजाब) तीनों हाल निवासी हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि तीनों आरोपी नगर पालिका में कूड़ा बीनने का काम करते हैं। उनके खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देना और बेईमानी से रुपये लूटने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें