छोटे किसानों को या तो भारी भरकम ट्रैक्टर से ही अब तक अपना काम चलाना पड़ रहा था या फिर किराए पर ट्रैक्टर लेना पड़ता था, लेकिन बाजार में अब इसका भी समाधान आ गया है।
बापू 28 फीट लंबी गड्डी विच आएगी दुल्हनियां.!
छोटी जोत के लिए छोटे से ट्रैक्टर का सपना साकार हो गया है। किसान भाईयो के मित्सुबिशी कपंनी ने एक ऐसा ट्रैक्टर बाजार में उजारा है जो जगह भी कम लेगा, और काम भी पूरा देगा।
तीन फीट का ट्रैक्टर
ब्राह्मणवाला में इन दिनों महज तीन फीट का ट्रैक्टर किसानों को खूब भा रहा है। मित्सुबिशी कंपनी के इस ट्रैक्टर को ब्राह्मणवाला निवासी गीता मौर्य ने ऊधम सिंह नगर से खरीदा है।
गीता बताती हैं कि महज तीन फीट चौड़ा और चार फीट ऊंचा यह ट्रैक्टर छोटी जोतों और राज्य के पर्वतीय अंचलों के लिए बेहद कारगर है। बताया कि तीन लाख 40 हजार रुपये कीमत और सवा छह कुंतल वजन के इस ट्रैक्टर की मदद से धान की रोपाई या खेत की जुताई आसानी से की जा सकती है।
फोर बाई फोर साइज का ट्रैक्टर
ट्रैक्टर के साथ हैरो कम टीलर भी मिल जाता है। खास बात यह है कि यह ट्रैक्टर फोर बाई फोर है। 18 लीटर फ्यूल टैंक वाले इस ट्रैक्टर का इंजन 2700 आरपीएम पर 18.5 एचपी की क्षमता देता है। ट्रैक्टर की अधिकतम गति 14 किमी/ घंटा है।