फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून से आज तीन और ट्रेनें रहेंगी रद्द, ध्यान दीजिए वरना मुसीबत झेलेंगे

Thu, 17 Oct 2019 08:39 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार-लक्सर के बीच रेलवे लाइन के दोहरीकरण के चलते दून से संचालित कई ट्रेनों का संचालन पहले से ही रद्द होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं आज गुरुवार से तीन और ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इनमें लाहौरी, बांद्रा और उज्जैनी एक्सप्रेस शामिल हैं। जबकि हावड़ा एक्सप्रेस बरेली से लौट जाएगी। 

विज्ञापन


पहले से रद्द ट्रेन: दून-नैनी एक्सप्रेस (12091), देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस (12018), देहरादून-इलाहाबाद लिंक एक्सप्रेस (14114) कैंसिल की गई हैं। जबकि देहरादून-सहारनपुर डीएलएस पैसेंजर (54341), देहरादून-अमृतसर लाहौरी एक्सप्रेस (14631), देहरादून-बांद्रा (महाराष्ट्र) बांद्रा एक्सप्रेस (19020), उज्जैनी एक्सप्रेस (14310) पहले से रद्द चल रही हैं।

पश्चिम बंगाल जाने वाली हावड़ा एक्सप्रेस (13009) बरेली तक आकर वहां से 13010 बनकर लौट जाएगी।

ये ट्रेन चलेंगी: गुरुवार को काठगोदाम एक्सप्रेस (14120), नंदा देवी एक्सप्रेस (12206), देहरादून-बनारस जनता एक्सप्रेस (14266), मसूरी एक्सप्रेस (14042) का दून से संचालन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें