फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: देहरादून में कोकीन और एलएसडी के साथ तीन नशा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजपुर पुलिस ने तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 20 ग्राम कोकीन और सात एलएसडी ब्लॉट्स बरामद हुए हैं। तीनों आरोपी एक अन्य तस्कर शिवम गुप्ता के लिए काम करते थे और ड्रग्स को कॉलेज के छात्रों और अन्य नशे के आदी लोगों को बेचते थे। आरोपियों में एक कंडोली में कैफे चलाता है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि राजपुर एसओ पीडी भट्ट रविवार की रात होटल, रेस्टोरेंट, बार आदि जगहों और वाहनों में संदिग्धों की जांच कर रहे थे। अभियान के दौरान काठ बंगला पुल के पास एक स्कूटर सवार को रोका गया। उसने अपना नाम कुशाग्र गुप्ता उर्फ कुश बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से कोकीन और एलएसडी बरामद हुई। कुशाग्र शक्ति विहार माजरा का रहने वाला है। वह कंडोली में एक कैफे चलाता है। उसने पूछताछ में दो और लोग विशाल क्षेत्री और मिथिलेश श्रीवास्तव के बारे में बताया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में रात में अभियान चलाया और उन्हें भी ओल्ड मसूरी रोड से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुशाग्र ने बताया कि वह शिवम गुप्ता नाम के तस्कर से ड्रग्स खरीदता है। मोटे मुनाफे के लालच में उसे अपने कैफे की आड़ में युवाओं को बेचता है। अन्य दो तस्करों ने भी शिवम गुप्ता उर्फ साहिल उर्फ मोहित उर्फ लक्की के लिए काम करना बताया। बताया कि वह कमीशन पर काम करते हैं। शिवम गुप्ता से मिली ड्रग्स को युवाओं को बेचकर यूपीआई के माध्यम से पैसे लेते हैं। इस पैसे को शिवम को देने के बाद कुछ रकम अपने पास रख लेते हैं। एसएसपी ने बताया कि विशाल क्षेत्री फातिमा विहार और मिथिलेश श्रीवास्तव मदनी कॉलोनी हरिद्वार बाईपास का रहने वाला है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें