दूसरी तरफ 69 वर्षीय नेत्रवती नायक पत्नी नारायण नायक, निवासी ग्राम होन्नावर, कनार्टक, अपने परिजनों के साथ बाबा के दर्शनों के लिए केदारनाथ जा रही थी। लेकिन गुप्तकाशी में उनका स्वास्थ्य खराब हो गया। परिजन स्थानीय अस्पताल में लाए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया गया है।
वहीं, 66 वर्षीय राजन पांडी पुत्र दयाल, निवासी फ्लैट नंबर 1606 वुड स्टॉक हीरानंदनी स्टेट, जीबीआरडी, ठाणे, बाबा केदार के दर्शन कर गौरीकुंड पहुंच गई थी। जहां तबियत खराब होने पर उन्हें 108 से स्वास्थ्य केंद्र सोनप्रयाग लाया। जांच के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मुनस्यारी घूमने आए पश्चिम बंगाल के बुजुर्ग पर्यटक की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह हार्ट के मरीज थे। शुक्रवार को बंगाली पर्यटकों का एक दल मुनस्यारी घूमने आया था। दल स्थानीय होटल में रुका थे। दल में शामिल अजीत कुमार विश्वास (70) पुत्र बुद्धा देव विश्वास की शुक्रवार देर शाम तबियत बिगड़ गई। साथी उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
डॉ. मनोज कुंवर ने बताया कि उन्हें मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। मृतक की बेटी मौली दत्ता ने बताया कि उनके पिता हार्ट के मरीज थे और दवाएं लेते थे। मृतक पर्यटक विधाननगर (एम) नार्थ 24 प्रगनस लबोनी स्टेट पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। परिजन पर्यटक का शव लेकर पश्चिम बंगाल रवाना हो गए हैं।
वहीं, शनिवार को रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर फाटा से पांच किमी दूर चांदीकाधार में चट्टान टूटने से तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो युवक ऋषिकेश के बताए जा रहे हैं। ये लोग केदारनाथ से दर्शन कर लोट रहे थे।