फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा 2019: केदारनाथ के दर्शन को आए तीन यात्रियों की मौत, अब तक 67 ने गवाईं जान

Sun, 20 Oct 2019 11:06 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग

सार

  • पुलिस ने शवों का पंचनामा भर अग्रिम कार्रवाई की
  • यात्रा में हो चुकी अभी तक 67 यात्रियों की मौत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ यात्रा पर आए तीन यात्रियों की अलग-अलग स्थानों पर तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस द्वारा शवों का पंचनामा भरकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। यात्रा में इस वर्ष अभी तक 67 यात्रियों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कार्यालय से बताया गया कि आज 64 वर्षीय चारू बनर्जी, निवासी 10-बी, भुवन मोहन राय रोड, पूर्व बोरिमा, थाना हरदेवपुर, जिला साउथ, 24 परगना कोलकाता, पश्चिम बंगाल, 24 सदस्यीय दल के साथ बाबा केदार के दर्शनों के लिए आई हुई थी। वे बाबा के दर्शन कर लौट रहे थे। तभी, उनकी तबियत खराब हो गई। उन्हें अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया

दूसरी तरफ 69 वर्षीय नेत्रवती नायक पत्नी नारायण नायक, निवासी ग्राम होन्नावर, कनार्टक, अपने परिजनों के साथ बाबा के दर्शनों के लिए केदारनाथ जा रही थी। लेकिन गुप्तकाशी में उनका स्वास्थ्य खराब हो गया। परिजन स्थानीय अस्पताल में लाए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया गया है।

वहीं, 66 वर्षीय राजन पांडी पुत्र दयाल, निवासी फ्लैट नंबर 1606 वुड स्टॉक हीरानंदनी स्टेट, जीबीआरडी, ठाणे, बाबा केदार के दर्शन कर गौरीकुंड पहुंच गई थी। जहां तबियत खराब होने पर उन्हें 108 से स्वास्थ्य केंद्र सोनप्रयाग लाया। जांच के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मुनस्यारी घूमने आये बंगाली पर्यटक की मौत

मुनस्यारी घूमने आए पश्चिम बंगाल के बुजुर्ग पर्यटक की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह हार्ट के मरीज थे। शुक्रवार को बंगाली पर्यटकों का एक दल मुनस्यारी घूमने आया था। दल स्थानीय होटल में रुका थे। दल में शामिल अजीत कुमार विश्वास (70) पुत्र बुद्धा देव विश्वास की शुक्रवार देर शाम तबियत बिगड़ गई। साथी उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डॉ. मनोज कुंवर ने बताया कि उन्हें मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। मृतक की बेटी मौली दत्ता ने बताया कि उनके पिता हार्ट के मरीज थे और दवाएं लेते थे। मृतक पर्यटक विधाननगर (एम) नार्थ 24 प्रगनस लबोनी स्टेट पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। परिजन पर्यटक का शव लेकर पश्चिम बंगाल रवाना हो गए हैं।

वहीं, शनिवार को रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर फाटा से पांच किमी दूर चांदीकाधार में चट्टान टूटने से तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो युवक ऋषिकेश के बताए जा रहे हैं। ये लोग केदारनाथ से दर्शन कर लोट रहे थे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें