कलाकारों को प्रतिभा दिखाने के लिए मंच उपलब्ध
फेस्टिवल के आयोजक राजेश शर्मा ने कहा, फेस्टिवल उत्तराखंड के युवाओं के लिए बहुत ही सुनहरा अवसर है। इसका मकसद कलाकारों को प्रतिभा दिखाने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। कहा, बीते आठ सालों में फेस्टिवल ने सिनेमा जगत को कई नए फिल्म निर्देशक और प्रोड्यूसर दिए हैं और वह अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं।
ये भी पढ़ें...देहरादून: देश के श्रेष्ठ पर्यटन गांव में पिथौरागढ़ के सरमोली का चयन, आधिकारिक घोषणा के साथ 27 को मिलेगा सम्मान
पहले दिन दिव्यांगों के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग
सिल्वर सिटी में गणेश वंदना के साथ शुरू होने वाले फेस्टिवल में पहले दिन दिव्यांगों के लिए फिल्म दृश्यम-2 की स्पेशल स्क्रीनिंग की जाएगी। साथ ही टैलेंट हंट और आंगन बाजार प्रदर्शनी का भी शुभारंभ होगा। जबकि, शाम चार बजे दर्शकों को बॉलीवुड फिल्म भेजा फ्राई दिखाई जाएगी। इस दौरान फिल्म के मुख्य कलाकार अभिनेता विनय पाठक भी मौजूद रहेंगे।