अधिकारियों के नेतृत्व में थाना क्लेमेंटटाउन पुलिस ने पार्क के सुरक्षाकर्मियों के साथ राजाजी पार्क के जंगल में सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने लगभग सात घंटे की मशक्कत के बाद तीनों विदेशी नागरिकों को सुरक्षित निकाला।
विदेशियों की पहचान इथान (39), टोबायस जॉन (42) और मार्क एंड्र्यू (43) के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह तीनों मसूरी के वुडस्टॉक स्कूल के क्लिफटन हॉस्टल में परिवार सहित रुके हुए हैं। वह ऋषिकेश घूमने जा रहे थे। रास्ते में उन्हें राजाजी पार्क दिखाई दिया तो वह कार खड़ी कर अंदर घूमने चले गए। अंधेरा होने के कारण वह रास्ता भटक गए थे। तीनों विदेशी नागरिकों ने पुलिस का आभार जताया।
पुलिस ने विदेशियों को सुरक्षित निकालने में बेहतरीन कार्य किया है। विदेशियों की जैसे ही राजाजी पार्क के जंगल में फंसने की सूचना मिली, तत्काल सर्च अभियान शुरू किया। विदेशियों को ढूंढने और उन्हें सुरक्षित बचाने में पुलिस को करीब सात घंटे लगे।
-अरुण मोहन जोशी डीआईजी