फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः रामनगर में धमाकों की धमकी से हड़कंप

Tue, 02 Sep 2014 03:59 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड प्रदेश के रामनगर में सरकारी अस्पताल और स्कूल समेत आधा दर्जन सार्वजनिक जगहों को बम से उड़ाने की चिट्ठी से प्रशासन में खलबली मची है।
विज्ञापन


चिट्ठी डाक से हल्द्वानी एसडीएम को सोमवार को प्राप्त हुई है। चिट्ठी में बम से उड़ाने वाले एक दर्जन लोगों के नाम भी लिखे गए हैं। जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता एवं एसएसपी विम्मी सचदेवा ने चिट्ठी को गंभीरता से लेते हुए अलर्ट जारी कर दिया है।

एसडीएम हरबीर सिंह सोमवार शाम चोरगलिया क्षेत्र से निरीक्षण करने के बाद अपने दफ्तर पहुंचे। सरकारी डाकों में एक गुमनाम पत्र भी था। एसडीएम के नाम लिखा यह पत्र डाक से आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलआईयू को सौंप दिया है पत्र

पत्र खोलते ही एसडीएम के होश उड़ गए। पत्र में रामनगर के सरकारी स्कूल, अस्पताल, तहसील और बैंक समेत सार्वजनिक स्थलों को बम से उड़ाने की सूचना दी है।

पत्र लिखने वाले ने अपना नाम नहीं लिखा है, जबकि बम लगाने वाले रामनगर के एक दर्जन लोगों के नाम लिखे हैं। एसडीएम ने जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता और एसएसपी विम्मी सचदेवा को मामले से अवगत कराया। उसके बाद एसपी सिटी पंकज भट्ट को पत्र भेज दिया, ताकि इसकी जांच हो सके।

एसपी सिटी ने पत्र एलआईयू को सौंप दिया है। जिलाधिकारी ने अलर्ट जारी कर पत्र की जांच के आदेश दे दिए। पत्र में जिन लोगों के नाम लिखे गए हैं रामनगर क्षेत्र में उनकी पड़ताल कराई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें