कई राज्यों में ट्रेनों में आगजनी कर चुके सुभाष रामचंद्रन ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उसके आका पांच दिसंबर के लिए कोई साजिश रच रहे हैं।
हालांकि, यह साजिश क्या है? इस दिन क्या होने वाला है? इसके बारे में उसे अधिक मालूम नहीं है। उसका कहना है कि उसने केवल तारीख सुनी है। इस खुलासे ने हरिद्वार पुलिस की नींद उड़ा रखी है। पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है।
हरिद्वार के मेला प्लेटफार्म संख्या नौ पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन की बोगी में पांच नवंबर को आग लगा दी गई थी। यह साफ नहीं हो सका था कि आग कैसे लगी है? लेकिन एक सप्ताह पहले उड़ीसा के पुरी में पुलिस की गिरफ्त में आए सुभाष रामचंद्रन पुत्र एम रामचंद्रन निवासी सेकोटी कुतराला तिरुअनवली तमिलनाडु ने कई राज्य में ट्रेनों में आगजनी की घटनाओं को अंजाम देना कबूला है।