फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी में सड़कों, नाले नालियों के साथ जलापूर्ति की बदहाल व्यवस्था पर डीएम ने अफसरों की क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी में सड़कों के साथ नाले-नालियों की बदहाल स्थिति और पेयजल समस्या को लेकर उठ रहे सवालों के बीच डीएम डॉ. आर राजेश कुमार ने मंगलवार को कैंप कार्यालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए जल्द सुधार लाने के आदेश दिए। डीएम ने कहा कि पर्यटन सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में बड़ी संख्या में पर्यटक मसूरी आएंगे। उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

डीएम ने मसूरी में वेंडिंग जोन चिह्नित करने और पार्किंग व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सर्वे ऑफ इंडिया के माध्यम से नोटिफाइड स्थल का सर्वे कराया जा रहा है। 218 में से 167 स्थलों का सर्वे कर लिया गया है। डीएम ने अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने की बात कही। साथ ही कहा कि अगली बैठक में सर्वे ऑफ इंडिया के अधिकारियों को भी बुलाएं। उन्होंने एसडीएम और एसडीओ को कार्यों की वास्तविक स्थिति से अवगत कराते हुए लंबित कार्यों को विवरण सहित अगली बैठक में रखने के निर्देश दिए।
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि मसूरी में 154 वेंडर पंजीकृत हैं। डीएम ने मसूरी में पार्किंग व्यवस्था के लिए स्थान चिह्नित करने के लिए नगरपालिका परिषद, वन विभाग और एमडीडीए के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही। साथ ही जलनिगम की ओर से कराए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि माल रोड पर पेयजल के कार्य पूरे हो गए हैं। 85 किमी के कार्यों में से 45 किमी का कार्य पूरा कर लिया गया है। बैठक में एसडीएम सदर मनीष कुमार, एसडीएम मसूरी नरेश चंद्र दुर्गापाल, संयुक्त सचिव एमडीडीए रजा अब्बास, वन विभाग एसडीओ मसूरी सुभाष वर्मा, पेयजल निगम से सुजीत विकाश समेत कई विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें