फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...इसका मतलब झूठ बोल रहे हैं 'चैंपियन'

Wed, 18 Sep 2013 10:14 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन बड़े नाटकीय अंदाज में दिनभर मुंह छिपाते रहे और सामने भी आए तो गोली चलाने से ही नहीं मुकरे बल्कि यह भी कह दिया कि खंडूडी पटाखों से घायल हुए।
विज्ञापन


देहरादून में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के आवास पर दावत के दौरान फायरिंग करने के आरोपी कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पत्रकार वार्ता की कॉल करने के बाद भी सामने नहीं आए।

पढ़ें, सदन चलेगा या इस बार भी होगा तमाशा!

पत्रकारों से बातचीत किए बिना ही वह रुड़की से गायब हो गए। विधायक के समर्थक इस दौरान पत्रकारों को छकाते रहे।

घटना के बारे में सफाई
बुधवार को खानपुर विधायक एवं वन विकास निगम के अध्यक्ष कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के समर्थकों ने सुबह नौ बजे प्रिंट और इलैक्टानिक मीडिया के पत्रकारों को फोन करके दस बजे होटल सेंट्रम में पत्रकार वार्ता की सूचना दी।
विज्ञापन


पढ़ें, इंसानों से लेकर मगरमच्छों पर गोली चलाने के ‘चैंपियन’

सूचना मिलते ही सभी पत्रकार सक्रिय हो गए। उम्मीद जताई जा रही थी कि वह मंगलवार को देहरादून में हुए घटना के बारे में सफाई देंगे।

होटल सेंट्रम में विधायक
दस बजे से पहले कई पत्रकार हरिद्वार-दिल्ली रोड स्थित होटल सेंट्रम पहुंच गए लेकिन वह चैंपियन की आने की कोई सूचना नहीं थी।

जब उनके समर्थकों को फोन किया तो पता चला कि अब पत्रकार वार्ता नहर किनारे स्थित उनके आवास पर होगी। इसी बीच फिर सूचना मिली कि विधायक होटल सेंट्रम ही पहुंच रहे हैं।

पढ़ें, बोले चैंपियन, गोली से नहीं पटाखे से हुआ घायल

सही स्थिति की जानकारी लेने के लिए विधायक चैंपियन को फोन मिलाया तो वह स्वीच ऑफ था। इसके बाद फिर पत्रकारों को सूचना दी कि होटल पोलरिस में पत्रकार वार्ता होगी।

झूठ बोल रहे हैं विधायक
काफी संख्या में पत्रकार यहां पहुंच गए। लेकिन यहां विधायक तो नहीं थे लेकिन उनके समर्थक जरूर नजर आए। पत्रकारों को जानकारी दी गई कि पत्रकार वार्ता रद्द कर दी है और विधायक लक्सर के ढाढेकी गांव के लिए रवाना हो गए।

पढ़ें, मंत्री आवास पर चली गोलियां, 2 नेता घायल

पटाखों से घायल हुए खंडूड़ी
वहीं दूसरी ओर जब लक्सर में पत्रकारों ने चैंपियन से गोली विवाद के बारे में जानकारी मांगी तो चैंपियन का कहना था कि विवेकानंद खंडूड़ी गोली लगने से नहीं बल्कि पटाखों से घायल हुए हैं। इससे साफ जाहिर है कि चैंपियन कहीं न कहीं झूठ बोल रहे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें