फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ये दीवानों की बस्ती है, यहां मस्ती ही मस्ती है...

विज्ञापन
विज्ञापन
- हरबर्टपुर बस अड्डे पर श्याम संकीर्तन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरबर्टपुर। आरंभ युवा संगठन हरबर्टपुर की ओर से बस अड्डा ग्राउंड में प्रथम श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव सर्द हवाओं में सांवरे का नाम का आयोजन भव्य रूप से किया गया। भजन गायकों के सुरों से सजी शाम के चलते पूरा नगर खाटू श्याम की भक्ति में लीन रहा। फूलों की होली, इत्र वर्षा व छप्पन भोग आदि कार्यक्रमों के साथ जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय बन गया।
शुक्रवार देर रात तक चले महोत्सव का शुभारंभ संगठन के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से अखंड ज्योति प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना के साथ किया। भजन प्रस्तुतियों में बिजनौर से आईं भजन गायिका आकांशा मित्तल ने यूं ही तो आंसू आए नहीं, मेरी कुछ तो श्याम मजबूरी है, ये दीवानों की बस्ती है, यहां मस्ती ही मस्ती है, खाटू वाले श्याम तेरी शरण में आ गयो जैसे भजनों से समां बांधा।
विज्ञापन

सहारनपुर के भजन गायक अर्पण माहेश्वरी ने मेरा बाबा रंग रंगीला, मैं तो नाचूंगा, देना हो तो दीजिए जन्म-जन्म का साथ व सहारनपुर से आईं भजन गायिका हिमांशी कौशल ने क्यूं घबराऊं मैं, मेरा तो श्याम से नाता है, तीन बाण के धारी भजन प्रस्तुत कर भक्तों को भक्ति रस में गोते लगाने पर मजबूर किया।
विज्ञापन

कोलकाता का अलौकिक शृंगार महोत्सव का विशेष आकर्षण रहा। साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन भी किया। मौके पर कार्यक्रम संयोजक हेमंत गुप्ता, क्षेत्र पंचायत सदस्य बैरागीवाला, नीरज रोहिला, मनोज गुप्ता, दीपक सिंघल, कौशल गुप्ता, संदीप चावला, अंकुर गोयल, शुभम राठौर, अंशुल पाल, प्रभात, अमन वर्मा, सचिन मित्तल, दिनेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें