फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL में खेल रहे राहुल द्रविड़ के इस फेवरेट युवा क्रिकेटर के साहस की दुनियाभर में हो रही तारीफ

Wed, 17 May 2017 08:49 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 9
rishab - फोटो : amarujala
आईपीएल-10 में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम छह जीत और सात हार के साथ छठे स्थान पर रही। लेकिन इस टीम का एक मेंबर अपने जज्बे से सबके दिलों में राज कर गया।
 
विज्ञापन

2 of 9
Rishabh Pant
इंग्लैंड के खिलाफ बेंगलुरु में खेले गए तीसरे टी-20 मैच से भारतीय क्रिकेट टीम में प्रवेश करने वाले ऋषभ पंत ने पिता की मौत के बाद जो साहस दिखाया आज हर कोई उसकी सराहना कर रहा है। इतना ही नहीं विदेशों में भी ऋषण के साहस को सराहा जा रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 9
rishab - फोटो : amarujala
आईपीएल शुरू होने से पहले ऋषभ के पिता का निधन हो गया था। लेकिन ऋषभ ने आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के लिए मैच खेलने का साहस दिखाया था और अच्छी पारी खेली थी। दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने भी विकेटकीपर और बल्लेबाज ऋषभ पंत को भारतीय टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण खिलाड़ी करार दिया था।
 

4 of 9
राहुल द्रविण
डेयरडेविल्स के मेंटर द्रविड़ ने कहा कि ऋषभ की तारीफ की और कहा कि इस साल ऋषभ का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। आईपीएल में उन्होंने निजी दुख पर काबू पाकर टूर्नामेंट में हिस्सा लिया जोकि उनकी मानसिक मजबूती का दर्शाता है। उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और मुझे यकीन है कि वह भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित होंगे।

 
विज्ञापन

5 of 9
ऋषभ पन्त
इंग्लैंड के खिलाफ बेंगलुरु में खेले गए तीसरे टी-20 मैच से भारतीय क्रिकेट टीम में प्रवेश करने वाले ऋषभ पंत को ये सुनहरा मौका ऐसे ही नहीं मिला। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत और संघर्ष किया है। अच्छे प्रदर्शन के बल पर भारतीय टी20 क्रिकेट टीम में जगह बनाने वाले ऋषभ पंत को ने रणजी क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज शतक जमाने का कारनामा अंजाम दिया।
 
विज्ञापन

6 of 9
ऋषभ पंत
इस युवा बल्लेबाज ने अंडर-19 विश्व कप के दौरान भी सुर्खियां बटोरी। इसके बाद दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम में पंत को जगह मिली तो 2016 में उन्होंने अपना पहला रणजी सीजन खेला। मगर अपने अच्छे दिनों से पहले ऋषभ पंत ने काफी बुरे दिन भी देखें हैं। एक दौर था जब पंत को गुरूद्वारे में रात गुजारनी पड़ती थी और वहीं लंगर का खाना खाकर वह क्रिकेट की प्रेक्टिस करने जाया करते थे। भारतीय टीम तक पहुंचने तक के सफर से पहले पंत ने बहुत कुछ सहा और कड़ी मेहनत की। इसके बाद जाकर वह आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन

7 of 9
Rishabh Pant - फोटो : AmarUjala
दिल्ली के मशहूर क्रिकेट क्लब सोनेट में ही पंत ने क्रिकेट की बारिकियां सीखी। कई इंटरनेशनल खिलाड़ी देने वाले इस क्लब के कोच तारक सिन्हा बताते हैं कि हम एक टैलेंट हंट कराते थे जिसके बारे में पंत ने सुना था।  वह रूड़की से दिल्ली सिर्फ इस टैलेंट हंट में भाग लेने चला आया। दिल्ली शहर में उसकी जान पहचान का कोई नहीं था। इसलिए वह मोतीबाग गुरूद्वारे में रूकता था वहीं लंगर खाकर प्रेक्टिस के लिए आता जाता था। 


 

8 of 9
ऋषभ पंत - फोटो : IPL
सोनेट क्लब में सेलेक्ट होने के बाद पंत कुछ दिनों तक गुरूद्वारे से ही आना जाना करता था। कई महीनों तक ऐसा चला धीरे-धीरे पंत ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर अपना नाम बना लिया।  इसके बाद उसने किराये पर कमरा लिया और फिर बाकि की कहानी सभी को पता है। तारक सिन्हा बताते हैं कि इस लड़के में कमाल की प्रतिभा थी साथ ही वह उतना ही मेहनती भी था।


 
विज्ञापन

9 of 9
राहुल द्रविड़ - फोटो : Getty Images
बल्लेबाजी उसका मजबूत पक्ष था लेकिन विकेटकीपिंग में भी उसका कोई जवाब नहीं था। सोनेट क्लब से निकल कर पंत को भारत के महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ की कोचिंग में अंडर-19 खेलने का मौका मिला। द्रविड़ ने इस बल्लेबाज के खेल को तराशा और फिर पंत अपनी मेहनत के बल पर नई ऊंचाईयों तक पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें