फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए योगगुरु बाबा रामदेव ने किया बड़ा एलान

Wed, 17 May 2017 08:48 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 7
baba ramdev - फोटो : amar ujala
दुनियाभर में योग को अलग पहचान दिलाने वाले योगगुरु बाबा रामदेव ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए एक बड़ा एलान किया है। 
 
विज्ञापन

2 of 7
yoga - फोटो : amar ujala
बाबा रामदेव सोमवार को पतंजलि योगपीठ में वल रहे पांच दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में देश- विदेश से भाग ले रहे योगाचार्यों को संबोधित कर रहे थे। 
 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : getty
बाबा रामदेव ने कहा कि राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने के लिए देश के प्रत्येक वर्ग के व्यक्ति को योग अभियान से जोड़ना होगा।  उन्होंने कहा कि योग, आयुर्वेद एवं वैदिक संस्कृति हमारा मूल आधार है। उन्होंने 21 जून के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने का आह्वान किया।

 

4 of 7
- फोटो : अमरउजाला
बाबा रामदेव ने बताया कि 18 से 21 जून तक पतंजलि इस बार का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह अहमदाबाद में मनाएगा। इस दौरान योग चिकित्सा-योगविज्ञान नाम से चलने वाले इस शिविर की सफलता के लिए पूरे गुजरात में प्रत्येक मोहल्ला, गांव, तहसील स्तर पर पहले से ही योग कक्षाएं चलाकर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया जाएगा।

 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
बाबा रामदेव ने कहा देश के प्रत्येक गांव-गांव में जाकर पांच हजार योग कक्षाएं पतंजलि के कार्यकर्ता लगाएंगे। उन्होंने शिविरार्थियों को देशवासियों को योगाभ्यास से जोड़कर योगी, निरोगी और सहयोगी बनाने पर बल दिया।

 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : amarujala
कहा कि पतंजलि का 100 प्रतिशत लाभ एजूकेशन, आयुर्वेदिक रिसर्च और गो अनुसंधान के साथ-साथ देश के शहीदों के बच्चों की शिक्षा के लिए लगाया जाएगा, इस प्रकार भविष्य में पतंजलि एक लाख करोड़ की चैरिटी करने का लक्ष्य निर्धरित कर रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बाबा रामदेव
बाबा रामदेव ने बताया कि हम स्वभाव, संस्कार एवं खून से योगी हैं। हम योगी ऋषि-ऋषिकाओं की संतानें होने के कारण हमारा जीवन भी योगी जैसा होना चाहिए। चूंकि 21वीं सदी योगसंस्कृति की सदी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें