ग्राफिक एरा में मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए सभी प्रोफेशनल कोर्स की फीस घटाकर करीब आधी कर दी गई है। मेरिट को ट्यूशन फीस का आधार बनाकर विवि प्रबंधन ने यह पहल की है।
इसके साथ सभी कोर्सों में छात्राओं को ट्यूशन फीस में 10 प्रतिशत छूट देने का एलान किया है। वहीं, ग्राफिक एरा में बी-टेक की पहली काउंसिलिंग दो और तीन जून को होगी।
नैक से ए ग्रेड पाने वाली और एआईसीटीई से मान्यता वाली ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में होनहार छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षा बहुत सस्ती हो गई है।
काउंसिलिंग के जरिये होगा प्रवेश
demo pic
मैनेजमेंट ने 12वीं कक्षा और जेईई मेंस के स्कोर के आधार पर बी टेक के लिए 75 से लेकर 10 हजार रुपये तक की स्कॉलरशिप देने का फैसला करके फीस में बड़े पैमाने पर छूट दी है।
ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष प्रो. डॉ. कमल घनशाला ने प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए शुक्रवार इस योजना की घोषणा की। कहा कि इसे नए शैक्षणिक सत्र से लागू किया जा रहा है।
इसके चलते ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में 12वीं कक्षा के अंकों और जेईई मेंस के स्कोर के आधार पर कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल, सिविल, आईटी और बायोटेक, बीबीए समेत सभी कोर्सों में प्रतिभाशाली बच्चों को स्कॉलरशिप देने का निर्णय किया गया है। प्रदेश के छात्र-छात्राओं को ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में ट्यूशन फीस में 25 प्रतिशत छूट पहले से दी जाती है।
डॉ. कमल घनशाला
डॉ. घनशाला ने बताया कि ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के देहरादून और नैनीताल स्थित भीमताल कैंपस में भी फार्मेसी और बी. आर्क समेत सभी पाठ्यक्रमों में यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
बताया कि बी-टेक की सभी ब्रांचों में प्रवेश के लिए पहली काउंसिलिंग दो व तीन जून को होगी। सुबह सात से दोपहर दो बजे तक अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग होगी। उसी दिन दोपहर तीन बजे मेरिट के आधार पर सीटों का आवंटन किया जाएगा।
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के साथ ही ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के देहरादून और भीमताल कैंपस के लिए बी-टेक में प्रवेश इस बार काउंसिलिंग के जरिये किए जाएंगे। देहरादून के साथ ही हल्द्वानी, पिथौरागढ़, उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी, बरेली, मेरठ, बिहार के पटना, आंध्रप्रदेश के हैदराबाद, राजस्थान के कोटा तथा मेघालय के शिलांग में ऑनलाइन काउंसिलिंग होगी।
सीएस के तीन नए कोर्स
डेमो
- फोटो : डेमो
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में इस वर्ष आधुनिकतम टेक्नोलॉजी से जुड़े तीन नए कोर्स शुरू किए जाएंगे।
ये तीनों कोर्स बी-टेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ऑनर्स से जुड़े हैं। आईबीएम के एक्सपर्ट इनके छात्र-छात्राओं को ट्रेनिंग देंगे।
डॉ. घनशाला ने बताया कि बी. टेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ऑनर्स, विद डेटा साइंसेज एंड आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, बी. टेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ऑनर्स विद मशीन लर्निंग एंड आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ऑनर्स विद इंटरनेट सिक्योरिटी के रूप में ये कोर्स दोनों विवि में शुरू होंगे।