फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरः ट्रेनों के स्लीपर क्लास में अनारक्षित टिकट पर अब मिलेगी ये सुविधा

Sat, 04 May 2019 02:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे ने भी ट्रेनों के स्लीपर क्लास में अनारक्षित टिकट पर यात्रा की सुविधा दे दी है। छह ट्रेनों में यह सुविधा शुरू की है। इसके लिए रेलवे स्लीपर क्लास का अनारक्षित टिकट जारी करेगा।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि टनकपुर-सिंगरौली-शक्तिनगर (त्रिवेणी एक्सप्रेस) 14370/24370 में टनकपुर से लखनऊ के बीच और ट्रेन नं. 14369/24369 में बरेली सिटी से टनकपुर के बीच कोच संख्या एस 4, आगरा फोर्ट-रामनगर साप्ताहिक एक्सप्रेस (15055) में मथुरा छावनी से रामनगर के बीच सभी स्लीपर कोच और उत्सर्ग एक्सप्रेस (18192) में फर्रुखाबाद से ऐशबाग के बीच कोच संख्या एस 3 और एस 4 में अनारक्षित टिकट लेकर यात्रा करने की अनुमति दी है।

Trending Videos
विज्ञापन

रेल किराए में मिलने वाली छूट छोड़ सकते हैं वरिष्ठ नागरिक

वहीं वरिष्ठ नागरिक अब रेल किराए में मिलने वाली छूट को छोड़ सकते हैं। रेलवे बोर्ड ने गिव अप स्कीम के तहत 15 जुलाई से योजना में संशोधन करने का निर्णय लिया है।

जिसके मुताबिक वरिष्ठ नागरिक को टिकट बुक कराते समय छूट न लेने के दो विकल्प दिए जाएंगे। पहला विकल्प 50 प्रतिशत तथा दूसरा 100 प्रतिशत छूट नहीं लेने का होगा। दोनों में से एक विकल्प का चयन वरिष्ठ नागरिक कर सकते हैं।  

(खबर के बारे में और अधिक जानकारी चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में लिखें...)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें