फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः चार दिन में चार डिग्री लुढ़का पारा, इस दिन फिर ओलावृष्टि-आंधी व बारिश की संभावना

Sat, 04 May 2019 02:17 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदले मौसम के कारण चार दिन के भीतर अधिकतम तापमान चार डिग्री लुढ़क गया। अगले 24 घंटों में पिथौरागढ़ समेत अन्य विशेषकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक मई से मौसम बदला था। बृहस्पतिवार देर रात आंधी आई, जबकि शुक्रवार सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। दिन चढ़ने के साथ ही धूप खिली, मगर गर्म हवाओं और तपिश से राहत रही। अधिकतम तापमान 35.2 और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि 30 अप्रैल को अधिकतर तापमान 39.4 था।

Trending Videos
विज्ञापन

11 मई को आंधी, ओलावृष्टि और बारिश की संभावना

शुक्रवार का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 22.1 और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार से मौसम साफ रहेगा। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बनने वाली नमी एवं पश्चिमी विक्षोभ के कारण दस मई से मौसम फिर करवट बदलेगा। 11 मई को आंधी, ओलावृष्टि और बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें