कहा कि वर्तमान में देशहित में प्रधानमंत्री का साथ दिया जाना चाहिए। कानून को लेकर पैदा भ्रम को दूर करने की जरूरत है न कि देश में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की।
इस दौरान हेमंत पांडे ने कानून का विरोध कर रहे लोगों का आह्वान किया है कि वह देश की संपत्ति से तोड़फोड़ न करें।
हेमंत पांडे ने मुझे कुछ कहना है, रहना है तेरे दिल में, आप मुझे अच्छे लगने लगे, बधाई हो बधाई, कृष, डिटेक्टिव नानी सहित कई फिल्मों में काम किया है। इसके साथ ही टीवी सीरियल की दुनिया में भी वह अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके हैं। हेमंत मूल रूप से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में रहने वाले हैं।