फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: तीन सिनेमाघरों में भीषण आग, 30 लोग घायल!

Fri, 03 Nov 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के तीन प्रमुख सिनेमाघरों में बृहस्पतिवार शाम को मॉकड्रिल की गई। इस दौरान भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। शॉर्ट सर्किट से हुई आगजनी में 30 लोग घायल हो गए। इनमें नौ की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


आग लगते ही सिनेमाघरों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची आपदा प्रबंधन की टीम ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को दून अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती करवाया। आग लगने की सूचना आपदा प्रबंधन को शाम साढ़े छह बजे के बाद मिली। घबराइए मत यह कोई असली आगजनी की घटना नहीं, बल्कि एक मॉक ड्रिल थी।

आगजनी से निपटने के लिए बृहस्पतिवार को आपदा प्रबंधन की ओर से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। बन्नू स्कूल में स्टेजिंग एरिया बनाया गया, जहां सभी व्यवस्थाएं थीं। मॉक ड्रिल के तहत क्रास रोड मॉल के सिनेमा, ओरियंट सिनेमा और नटराज में शाम को भीषण आग लग गई।
विज्ञापन


क्रॉस रोड मॉल में शाम 6.36 बजे, ओरियंट सिनेमा में शाम 7.05 बजे और नटराज सिनेमा में शाम 7.10 बजे आग लगी। जैसे ही आपदा कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी मिली, जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने तत्काल टीम गठित की और मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जाम में फंसी एंबुलेंस

राहत और बचाव कार्य में नागरिक सुरक्षा संगठन के वालंटियर्स, पुलिस, नागरिक सुरक्षा, आर्म्ड फोर्स और आईटीबीपी जवान शामिल थे। वहीं, देर शाम तक आपदा कंट्रोल रूम को मिली सूचना के अनुसार, क्रास मॉल में 10 लोग घायल हुए, जिसमें चार गंभीर घायल हैं।

ओरियंट सिनेमा में 10 लोग घायल हुए, इनमें तीन गंभीर हैं। नटराज सिनेमाज में 10 लोग घायल हुए, इनमें दो की हालत गंभीर है। घायलों का दून अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस मौके पर आपदा सचिव अमित नेगी, मसूरी एसडीएम मीनाक्षी पटवाल, दून मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. प्रदीप भारती, डॉ. केसी पंत आदि उपस्थित थे।

जाम में फंसी एंबुलेंस
मॉक ड्रिल के दौरान घायलों को दून अस्पताल में लाया गया, लेकिन जाम के चलते काफी समय तक एंबुलेंस फंसी रही। इससे घायलों को अस्पताल पहुंचने में देर भी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें