फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मश्री बसंती बिष्ट और माता मंगला समेत इन शख्सियतों को मिलेगा ‘उत्तराखंड रत्न सम्मान’

Thu, 02 Nov 2017 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हंस फाउंडेशन की प्रेरणाश्रोत माता मंगला, भोले जी महाराज, लोक संस्कृति के लिए पद्मश्री से नवाजी जा चुकीं बसंती बिष्ट और हंस कल्चरल सेंटर के प्रभारी के रूप में समाज सेवा कर रहे पद्मेंद्र सिंह बिष्ट को ‘उत्तराखंड रत्न सम्मान’ प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कई अन्य प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्हें क्रमश: उत्तराखंड विभूषण, उत्तराखंड भूषण, उत्तराखंड श्री और पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड दिया जाएगा।

चार नवंबर को अपराह्न तीन बजे से पवेलियन मैदान में अमर उजाला, विकास फाउंडेशन और वरदान की ओर से ‘द्वितीय उत्तराखंड उदय सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक महोत्सव’ आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में जहां प्रदेश के सभी प्रमुख लोक कलाकार प्रस्तुतियां देंगे, वहीं गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी समेत उत्तराखंड के अन्य पहनावे पर आधारित फैशन शो भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। अतिथियों को अरसे, रोट, दाल के पकौड़े और गलगल की खटाई परोसी जाएगी। साथ ही पहाड़ी आलू और मूले की थिंच्वाणी, कफली और कोदे की रोटी समेत अन्य पहाड़ी व्यंजन भी उपलब्ध रहेंगे।
 

इनको मिलेगा सम्मान

उत्तराखंड रत्न
माता श्री मंगला एवं भोले जी महाराज
बसंती बिष्ट
पदमेंद्र बिष्ट

उत्तराखंड विभूषण
पर्यावरण - कल्याण सिंह रावत ‘मैती’, देहरादून
लोक कला - नंदलाल भारती, चकराता

उत्तराखंड भूषण
सामाजिक कार्य - सुरेश अधिकारी, हल्द्वानी
महिला सशक्तीकरण - मंदाकिनी महिला बुनकर समिति, रुद्रप्रयाग
खेल - मानसी जोशी, देहरादून
साहित्य - महावीर रवांल्टा, उत्तरकाशी
रंगमंच - उत्सव ग्रुप, रुद्रप्रयाग
शिक्षा - जितेंद्र जोशी, देहरादून
लोक कला - पिंडर घाटी बहुउद्देश्यीय विकास एवं सांस्कृतिक समिति, चमोली

उत्तराखंड श्री
साहित्य - पवनेश ठकुराठी, अल्मोड़ा
स्वरोजगार - सुंदरियाल प्रोडक्शन, पौड़ी
शिक्षा - सुनील अग्रवाल, देहरादून
 

डिजिटल इंडिया अवॉर्ड

डिजिटल इंडिया अवॉर्ड
जय प्रकाश पंवार ‘जेपी’, देहरादून
जिला प्रशासन, रुद्रप्रयाग

पीपुल्स च्वाइस एजुकेशन अवॉर्ड
आरए खान, देहरादून
शांति मिश्रा, बैजरों, पौड़ी गढ़वाल

पीपुल्स च्वाइस वुमन इंपावरमेंट अवॉर्ड
नीलम भट्ट सिलस्वाल, देहरादून

पीपुल्स च्वाइस यंग एंटरप्रेन्योर अवॉर्ड
प्रिया गुलाटी, देहरादून

पीपुल्स च्वाइस क्रिएटिव यूथ अवॉर्ड
अमन अग्रवाल मारवाड़ी, खटीमा
विज्ञापन

उत्तराखंड उदय, विशेष सम्मान

उत्तराखंड उदय, विशेष सम्मान
ओम बधाणी
पूनम सती
रेखा धस्माना उनियाल
संगीता ढौंडियाल
रजनीकांत सेमवाल
सनी दयाल
अमित सागर
हेमा करासी
शाश्वत पंडित

यहां से प्राप्त करें मुफ्त पास
कार्यक्रम के मुफ्त पास अमर उजाला कार्यालय पटेलनगर, बलूनी क्लासेज नेहरू कॉलोनी, एफसीआई इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, अविरल क्लासेज राजपुर रोड से प्राप्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें