फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉली का तार टूटने से मंदाकिनी नदी में फंसे 30 लोग, ऐसे किया रेस्क्यू

Sat, 15 Jul 2017 11:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अगस्त्यमुनि
विज्ञापन
trolly wire break
विज्ञापन
मंदाकिनी पर चंद्रापुरी में लगी ट्रॉली का तार टूटने से पांच घंटे से नदी के दोनों तरफ रह रहे ग्रामीणों की आवाजाही बंद हो गई है। नदी के पार चंद्रापुरी बाजार गए करीब 30 लोग वहीं फंस गए।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग ने ट्रॉली ठीक करने का काम शुरू तो कर दिया है। हालांकि 30 लोगों को रेस्‍क्यू करके सुरक्षित घर पहुंचा दिया गया। 

शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे नदी के दूसरे छोर से खाली ट्रॉली बाजार की तरफ आ रही थी। इस दौरान खींचने वाला तार टूट गया, जिससे ट्रॉली बीच में ही अटक गई। ट्रॉली के बंद होने से दोनों तरफ से आवाजाही ठप हो गई। नदी के दूसरी तरफ बसे गांवों के 30 से अधिक लोग भी चंद्रापुरी बाजार में फंस गए।
विज्ञापन

ये कहना है अधिकारियों का

village near mandakini rvier
अधिशासी अभियंता ने बताया कि ट्रॉली के बैरिंग घिसने से तार टूटी है, जिसे ठीक किया जा रहा है। उन्होंने शनिवार प्रात: 9 बजे तक ट्रॉली को ठीक किए जाने की बात कही।

बीते वर्ष 27 जुलाई को ट्रॉली से एक युवक की मंदाकिनी नदी में गिरकर मौत हो गई थी। तब विभाग ने दिसंबर 2016 तक स्टील गार्डर पुल बनाने का आश्वासन दिया था, लेकिन न पुल बन पाया और न जर्जर ट्रॉली ठीक हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें