रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल के घर का दरवाजा तोड़कर चोरी हुई है। चोरों ने उनके मकान में रह रहे किराएदार के कमरे से भी कीमती सामान चोरी कर लिया है। उनकी शिकायत पर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
कैंट इंस्पेक्टर एश्वर्य पाल सिंह ने बताया कि रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सिंह हमाल वर्तमान में आरआईएमसी में तैनात हैं। उनका मकान सैनिक बस्ती कौलागढ़ में है। गत सप्ताह चार जुलाई को वह घर में ताला लगाकर किसी काम से बाहर गए हुए थे। शुक्रवार को गौरव सिंह वापस घर लौटे तो देखा कि अज्ञात चोरों ने घर का पिछला दरवाजा तोड़कर व उसके किरायेदार के तीन गैस सिलिंडर, शराब की बोतलें व दस्तावेज चोरी कर लिए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। मा.सि.रि.