इससे बैंक कर्मियों में खलबली मच गई। चोर बैंक के साइड की दीवार तोड़कर अंदर घुसे थे। छत की फॉल सीलिंग तोड़कर चोरों ने स्ट्रांग रूम तोड़ने की कोशिश की, लेकिन चोर कैश रूम का ताला नहीं तोड़ पाए। सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
ग्रामीणों का कहना है कि बैंक के अंदर सीसीटीवी लगे हैं, लेकिन मुख्य गेट पर कोई कैमरा नहीं लगा है। इससे जाहिर है कि बैंक प्रबंधन सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि शाखा प्रबंधक महेंद्र कोटवाल की तहरीर पर धारा 380, 457 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया कि बैंक चोरी के मामले को लेकर तीन टीमें गठित की गई हैं, जो सबूत जुटाकर चोरों का पता लगाएगी।
गांव बेरिया दौलत स्थित पीएनबी शाखा प्रबंधक महेंद्र सिंह कोटवाल ने बताया कि बैक में सुरक्षा की दृष्टि से कोई भी सुरक्षाकर्मी तैनाती नहीं है। बताते हैं कि बाजपुर क्षेत्र में अधिकतर बैंकों में सुरक्षा कर्मी नहीं है। कुछ बैंकों में सीसीटीवी खराब हैं।