फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब खुले बाजार में मिलेंगे पतंजलि के ये उत्पाद, पहले मिलते थे केवल सीमित स्टोर पर

Tue, 11 Jun 2019 10:11 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
पतंजलि - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

अभी तक पतंजलि के उत्पाद खुले बाजार में बहुत कम मिलते थे। देशभर के बड़े स्टोर पर ही यह उत्पाद मिलते थे। अब लगभग सभी उत्पाद खुले बाजार में उतार दिए गए हैं। दूध, दही, धी, मक्खन तो चाय की दुकानों पर भी उपलब्ध कराए गए हैं। 

विज्ञापन


पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि सभी सौंदर्य प्रसाधन, आटा, दाल, चावल, टूथपेस्ट, तेल आदि अभी तक पतंजलि के स्टोर पर उपलब्ध थे। अब ये सभी शहरों के बाजारों में पहुंचा दिए गए हैं। वितरण के लिए जिला, तहसील, शहर और ब्लॉक तक वितरक नियुक्त कर दिए गए हैं। पतंजलि का ताजा दूध और दही सभी जगह उपलब्ध है।

Trending Videos
विज्ञापन

उत्पादन बढ़ाने के लिए नई इकाइयों में काम शुरू

आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि पतंजलि के साबुन की जबरदस्त मांग है। उत्पादन बढ़ाने के लिए नई इकाइयों में काम शुरू हो चुका है। अलबत्ता बाजारों में सभी औषधियां उपलब्ध नहीं कराई गई। सामान्य दवाइयां चूर्ण आदि बाजार में हैं, लेकिन आयुर्वेदिक दवाएं केवल पतंजलि के स्टोर पर ही मिलेंगी।

ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि गुणवत्तापूर्ण दवाइयां सीधे ग्राहक तक पहुंचा दी जाए। इसी प्रकार पतंजलि के वस्त्र अभी तक पतंजलि स्टोर पर ही बेचे जा रहे हैं। नगरों में स्टोर की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अनुमान है कि इस वर्ष के अंत तक देश में वस्त्रों के एक हजार नए स्टोर खोल दिए जाएंगे। आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि पतंजलि उत्पादों के लिए बाजार में जबरदस्त मांग बनी हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें