फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लास मिस करने पर भी अब नो प्रोब्लम, यहां मिलेंगे नोट्स

Thu, 27 Apr 2017 09:36 AM IST
सोबन सिंह गुसांई/अमर उजाला,पौड़ी
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन
स्टूडेंट्स ने किसी कारण क्लास मिस कर दी तो वे क्लास में क्या-क्या पढ़ाया गया, उसे किसी भी समय आसानी से देखकर पढ़ पाएंगे। गोविंद वल्लभ पंत इंजीनियरिंग कालेज घुड़दौड़ी पौड़ी ने इसी सेशन से लेक्चर कैप्चर सिस्टम शुरू किया है। अभी तक यह सिस्टम मेट्रो सिटी बंगलूरू, दिल्ली, मणिपाल यूनिवर्सिटी जैसे बड़े संस्थानों में चल रहा था।
विज्ञापन


कालेज ने फिल्हाल कंप्यूटर साइंस की दो क्लास, इलेक्ट्रिक की एक, सिविल इंजीनियरिंग और मैकेनिक डिपार्टमेंट की एक क्लास में लेक्चर कैप्चर सिस्टम शुरू किया है। लेक्चर कैप्टर सिस्टम से न सिर्फ छात्रों को, बल्कि प्रोफेसरों को भी इसका फायदा मिलेगा। सर्विस प्रोवाइडर अंशुल ने बताया कि कई बार स्टूडेंट्स क्लास अटेंड नहीं कर पाता, या लेक्चर समझ में नहीं आता।

इसके कारण मेहनत के बावजूद भी स्टूडेंट्स अच्छे अंक नहीं ला पाता। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए कालेज में लेक्चर कैप्चर सिस्टम लगाया गया है। प्रोफेसर जो भी लेक्चर देगा, वह रिकार्ड होता रहेगा। यदि किसी बच्चे को दोबारा लेक्चर सुनना है तो वह ऑनलाइन दोबारा लेक्चर सुन सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से चलता है सिस्टम

Demo Pic
लेक्चर कैप्चर सिस्टम के लिए क्लास में एक तरफ आईपी कैमरा लगाया गया है, जबकि दूसरी तरफ क्लाउड कंम्यूटिंग के माध्यम से लेक्चर आटोमैटिक ढंग से सेव होता है। क्लास की छत पर आडियो सेंसर लगाया गया है, जोकि प्रोफेसर द्वारा दी गई जानकारी को आगे पहुंचाता है। प्रोफेसर के पास आईआर माइक होता है। प्रोफेसर लेक्चर के दौरान जो भी जानकारी देता है, वह पूरे सिस्टम के जरिए से रिकार्ड हो जाता है। ऐसे में छात्र लेक्चर को किसी भी समय देख सकते हैं।

जीबी पंत इंजीनियरिंग कालेज के कार्यवाहक रजिस्ट्रार संदीप कुमार ने बताया कि टेक्नोलॉजी को देखते हुए कालेज में लेक्चर कैप्चर सिस्टम शुरू किया गया है। इस सिस्टम से पढ़ाई में गुणवत्ता आएगी। वहीं छात्र किसी भी समय क्लास में दिए लेक्चर को देख सकेंगे। फिल्हाल पांच कक्षाओं में यह सिस्टम लगाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें