इनकी हो रही सबसे ज्यादा बुकिंग
मार्केटिंग हेड सतीश राणा का कहना है कि दिवाली तक यह आंकड़ा कई गुना बढ़ सकता है। इसी तरह टाटा मोटर्स के ओबराय शोरूम में भी कारों की बिक्री का आंकड़ा 130 से अधिक हो गया है। इसमें नेक्सॉन की 41 और पंच की 40 कारें शामिल हैं। जबकि बुकिंग कारों का आंकड़ा इससे अलग है। इसी तरह अन्य कार शोरूमों के आंकड़ों को मिलाकर 1000 से अधिक कारों की बिक्री हो चुकी है। दोपहिया वाहनाें में हीरो कंपनी के निरंजनपुर स्थित शोरूम में नवरात्र में 200 बाइकें बिकी हैं। जबकि 55 बाइकों की बुकिंग की गई है।
सेल्स मैनेजर आरती ने बताया कि 20 इलेक्ट्रिक स्कूटी की भी बिक्री हुई है। बाइकों में सबसे अधिक बिकने वाली स्पलेंडर है। हीरो के अन्य शोरूम पर बाइकों की बिक्री हो रही है। वहीं टीवीएस शोरूम के स्वामी आशीष भाटिया ने बताया कि 150 से अधिक स्कूटी और 80 से अधिक बाइकों की बिक्री हो चुकी है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: साइबर हमला...राज्य लोक सेवा आयोग की वेबसाइट ठप, अब पुराने तरीके से जारी होंगे रिजल्ट
करीब 45 की बुकिंग हुई है। बजाज शोरूम के स्वामी संदीप अग्रवाल ने बताया कि उनके 200 बाइकें बिक चुकी हैं और इतनी ही बाइकों की बुकिंग हुई है। बिक्री होने वाली बाइकों में सबसे अधिक प्लसर है। इसी तरह अन्य कंपनियों की बाइकाें की भी अच्छी बिक्री हो रही है। करोड़ों के इस कारोबार में दिवाली तक 20 से 30 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया जा रहा है।