फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन विभाग में अटैचमेंट खत्म करने में भी ‘खेल’

Mon, 22 May 2017 04:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग में कर्मियों के अटैचमेंट खत्म करने के आदेश में खेल होने का अंदेशा है। अटैचमेंट खत्म करने वाली लिस्ट में कई कर्मियों के नाम ‘छूट’ जाने की बात की जा रही है। परिवहन मंत्री ने मामले की जांच तक कराने के साथ हर हाल में अटैचमेंट खत्म करने की बात कही है।
विज्ञापन


परिवहन कार्यालय में बड़ी संख्या में कर्मियों को विभिन्न कारणों से अटैच किया गया था। बीते दिनों परिवहन मंत्री ने 15 मई को विधानसभा में विभागीय समीक्षा करने के बाद अफसरों को अटैचमेंट खत्म करने के आदेश दिए थे। इसके बाद विभाग में 62 परिवहन अधिकारियों और कर्मियों का अटैचमेंट खत्म करने की लिस्ट जारी की गई।

इस लिस्ट में कई कर्मियों के नाम नहीं थे, जो संबद्ध चल रहे थे। यह नाम त्रुटिवश छूट गए थे या कोई खेल हुआ था, उसे लेकर विभाग में ही चर्चाएं रही हैं। इसी बीच एक कर्मचारी जो कि देहरादून आरटीओ कार्यालय में अटैच था, उसका नाम अटैचमेंट खत्म होने वाली लिस्ट में नहीं था, उसे 19 मई को मूल तैनाती स्थल के लिए रिलीव कर दिया गया है।
विज्ञापन


लेकिन अभी भी कई और नाम होने की बात कही जा रही है। इस मामले में अपर परिवहन आयुक्त सुनीता सिंह से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। वहीं, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य का कहना है कि अटैचमेंट हर हाल में खत्म होगा। इस मामले में वह अफसरों से बात करेंगे। अगर गड़बड़ी लगी, तो मामले की जांच भी कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें