फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गुरु शिष्य की परंपरा को फिर से विकसित करने की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
- हनुमत धाम में आयोजित किया गया, गुरु शिष्य समागम कार्यक्रम
विज्ञापन

फोटो....
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। हनुमत धाम परिसर में गुरु शिष्य समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 1997-98 बैच के छात्रों ने अपने गुरुओं को सम्मानित किया। आशा राम वैदिक इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य भगवती पोखरियाल ने कहा कि वैदिक समय में जो हमारी गुरु शिष्य परंपरा रही है, उस परंपरा को फिर से विकसित करने की जरूरत है।
साहित्यकार हेमचंद्र सकलानी ने कहा कि हमारे देश में गुरु को नारायण से बड़ा पद दिया गया है। गुरु की कृपा हो गई तो छात्र का जीवन संवर जाता है। कहा कि गुरु अपने शिष्य को शिक्षा देता है और बाद में वही शिष्य गुरु बनकर दूसरों को शिक्षा देता है। व्यक्ति के पहले गुरु माता-पिता माने जाते हैं और दूसरा गुरु शिक्षक होता है, जो उसे अक्षर का ज्ञान कराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए गुरुदत्त कपिल और नवनीत की प्रशंसा भी की। कार्यक्रम में शिक्षक राजेश डोभाल, बीके गर्ग, समय सिंह, संजय बिश्नोई, बलदेव सिंह, रमेश चंद्र गर्ग, कश्मीरी लाल, राजेंद्र अग्रवाल, मिथिलेश, नरेश रावत, मनोहर लाल आदि को सम्मानित किया गया इस मौके पर हनुमत धाम अध्यक्ष विष्णु महावर, विजय जैन, बलवीर ग्रोवर, राजकुमार जायसवाल, संजय किशोर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें