फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घट्टूगाड-सिलोगी मोटरमार्ग की मरम्मत के काम में हीलाहवाली

विज्ञापन
18 घट्टूगाड़- सिलोगी मोटर मार्ग पर बिजनी के समीप एनएच धुमाकोट की ओर से सड़क पर रखे गए सीमेंट के कलमठ - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड धुमाकोट की लापरवाही सिलोगी, गैंडखाल क्षेत्र के लोगों पर भारी पड़ रही है। केंद्रीय सड़क निधि से कराए जा रहे काम की गति इतनी धीमी है कि लोगों को भी परेशानी होने लगी है। करीब डेढ़ साल से सड़क का रखरखाव न होने से दुुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

केंद्रीय सड़क निधि से करीब 19 करोड़ रुपये की लागत से लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड धुमाकोट की ओर से घट्टूगाड़ से सिलोगी होते हुए गूमखाल करीब 75 किलोमीटर की सड़क की मरम्म्मत का काम किया जा रहा है। राजमार्ग खंड की ओर से इस रोड पर कलमठ डालने के साथ ही डामरीकरण करने का काम किया जाना है। जून 2020 में कार्य स्वीकृत होने के बाद डेढ़ साल बीत जाने पर भी काम की प्रगति नजर नहीं आ रही है। कार्यदायी संस्था की ओर से जहां-जहां कलमठ डाले जा रहे हैं, वहां सड़क खतरनाक स्थिति में पहुंच गई है। कलमठ डालने के बाद किसी प्रकार का साइन (निशान) नहीं लगाया जा रहा है। सड़क के किनारे उगी झाड़ियां, सड़क पर आया मलबा और बोल्डर नहीं हटाए जा रहे हैं। कार्यदायी संस्था की ओर से बिजनी, गैंडखाल, नौडखाल में सड़क के दोनों ओर सीमेंट के कलमठ रखे जाने से सड़क भी संकरी हो गई है।
कार्यदायी संस्था की काम की धीमी गति के कारण विभाग की ओर से संबंधित काम के प्रोजेक्ट मैनेजर को हटा दिया गया है। सड़क की झाड़ी कटवाने, सड़क पर आए मलबे को साफ कराने, कलमठ लगाए जाने वाले स्थान पर साइन लगाने के लिए संबंधित संस्था को नोटिस दिया गया है। जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त नजर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज रावत, सहायक अभियंता, एनएच धुमाकोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें