I
I
I
Iविधायक चमोली के नेतृत्व में टीम ने कच्चे मार्ग का शुभारंभ कियाI
क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में डकोटा-चानचक रिंग रोड बनने का रास्ता साफ हो गया है। रिंग रोड के बनने से इन क्षेत्रों के लोगों को सैन्य क्षेत्र से नहीं गुरजना पड़ेगा। बुधवार को विधायक धर्मपुर विनोद चमोली के नेतृत्व में लोनिवि, राजस्व,पुलिस, सिंचाई विभागों ने रोड की पैमाइश की और कच्ची सड़क का शुभारंभ किया।
क्लेमेंटटाउन के डकोटा, ओस्ले लाइन, लालढांग, इंदरपुरी, बड़ा भारूवाला, छोटा भारूवाला के लोगों को आने-जाने के लिए सैन्य क्षेत्र को प्रयोग करना पड़ता है। जगह-जगह सेना के बैरियर होने के कारण उन्हें रात को कड़ी पूछताछ के बाद ही आने-जाने दिया जाता है। इससे उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से निजात के लिए वर्ष 2011 से क्षेत्रवासी डकोटा से चानचक तक रिंग रोड की मांग लगातार कर रहे थे। लेकिन बीच में काश्तकारों की जमीन और कब्जों के कारण आज तक इस सड़क का निर्माण नहीं पाया था। लेकिन अब लगभग 1.2 किलोमीटर के रिंग रोड के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
बुधवार को विधायक विनोद चमोली ने डकोटा से चानचक रिंग रोड के कच्चे मार्ग का शुभारंभ किया। लोनिवि, राजस्व, पुलिस, सिंचाई विभाग ने अधिकारियों ने रोड के लिए पैमाइश कर अवैध कब्जों को हटाया। लोनिवि निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता प्रवीन कर्णवाल ने कहा कि जल्द ही सड़क का एस्टीमेट बनाकर स्वीकृत के लिए भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
रोड निर्माण का रास्ता साफ होने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर की है। स्थानीय लोगों ने इसके लिए विधायक चमोली का आभार जताया है। भाजपा नेता महेश पांडे ने कहा कि सड़क बनने से लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस दौरान विनोद पुंडीर, भुवनेश कुकरेती, बीना नौटियाल, महेश गोयल, विजय भट्ट, मोहन जोशी, धर्मवीर, सुनील राजोरिया, अनिल कुमार, हर्षमणि जुयाल और नरेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।