फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: समुदाय विशेष के दो युवकों ने महिला से की छेड़खानी, भड़के लोगों ने जमकर की धुनाई

Wed, 05 Jul 2023 04:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

समुदाय विशेष के दो युवक आम के बगीचे में चौकीदारी करने का काम करते हैं। बताया रहा है कि मंगलवार की देर शाम को उन्होंने बगीचे के पास से गुजर रही एक महिला से छेड़खानी कर दी।
विज्ञापन
युवकों को पीटा - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला के साथ छेड़खानी करने के आरोपी युवकों को ग्रामीणों ने जमकर धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आरोपियों को भीड़ से छुड़ाया। लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार समुदाय विशेष के दो युवक आम के बगीचे में चौकीदारी करने का काम करते हैं। बताया रहा है कि मंगलवार की देर शाम को उन्होंने बगीचे के पास से गुजर रही एक महिला से छेड़खानी कर दी। महिला पर अश्लील फब्तियां कसी। महिला ने घर पहुंच कर यह बात परिजनों को बताई, जिसपर उनका गुस्सा फूट पड़ा। खबर लगते ही गांव के अन्य लोग भी एकत्र हो गए।

Dehradun: कांवड़ मेले में चरस बेचने जा रहा छात्र गिरफ्तार, बोला- शादी की शॉपिंग के लिए चाहिए थे पैसे
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने दोनों युवकों का पता लगाकर जमकर धुनाई कर दी। हंगामे की सूचना पर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने लाठियां फटकार कर मौके पर जमा भीड़ को तितर बितर किया। कोतवाल ने बताया कि फिलहाल दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें