फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

Tue, 16 Sep 2025 02:38 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करती ग्राम प्रधान व ग्रामीण। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
ग्राम पंचायत एटनबाग के लोगों ने नवनिर्वाचित प्रधान नेहा वर्मा के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान ने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधान पुलिस के साथ सांठगांठ करके ग्रामीणों पर फर्जी मुकदमे दर्ज करा रहे हैं। उन्होंने अपनी मांग से संबंधित एक ज्ञापन भी तहसील प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत एटनबाग में दो दिन पहले घटी मारपीट की घटना के बाद से मौजूदा ग्राम प्रधान व पूर्व प्रधान आमने-सामने हैं। इसी क्रम में ग्राम प्रधान नेहा वर्मा ने ग्रामीणों के साथ तहसील मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधान व पुलिस विरोधी नारेबाजी की।

ग्राम प्रधान ने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधान चुनाव हारने के बाद से पुलिस से साठंगांठ करके ग्रामीणों पर फर्जी मुकदमे दर्ज करा रहा है। उन्होंने कहा कि वह पंचायत के कामकाज को बाधित करने की धमकी भी उन्हें लगातार दे रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों पर लगाए गए मुकदमों को वापस लेने व पूर्व प्रधान पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने उप जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन तहसील के अधिकारी को सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में राहुल, जगदीश, गीता देवी, रजनी, सुनीता, ललिता, ऊषा देवी, फूलवती आदि शामिल रहे।

-
ग्राम प्रधान व उनके समर्थकों के सभी आरोप निराधार हैं। जिन लोगों ने मुकदमे दर्ज कराए हैं उन्हें चोट आई हैं और उनके मेडिकल आदि भी बने हुए हैं। पुलिस अपने स्तर से जांच करके कार्य कर रही है। - प्रवीण कुमार, पूर्व प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें