फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: खाई में गिरी यूटिलिटी, दो घायल

Tue, 16 Sep 2025 02:36 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिपुर-कोटी-क्वानू-मीसन राज्य राजमार्ग पर मयार खड्ड के पास पहाड़ से पत्थर गिरने से एक यूटिलिटी अनियंत्रित होकर 30 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में वाहन में सवार उत्तरप्रदेश के सहारनपुर के मिर्जापुर निवासी वरुण और सबरेज घायल हो गए। सबरेज को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

यूटिलिटी हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू से सेब लेकर सहारनपुर मंडी जा रही थी। थाना प्रभारी कालसी दीपक धारीवाल ने बताया कि सोमवार सुबह एक यूटिलिटी के मयार खड्ड के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची।

यूटिलिटी में चालक और परिचालक सवार थे। दुर्घटना में दोनों घायल हो गए थे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां से एक घायल सबरेज को चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। दूसरे घायल वरुण का उप जिला अस्पताल विकासनगर में उपचार चल रहा है। यूटिलिटी रोहड़ू से सेब लेकर सहारनपुर मंडी जा रही थी। पहाड़ से पत्थर गिरने को वाहन के अनियंत्रित होने का कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें